logo


News

शराब के नशे में विवाद, युवक की गोली मारकर हत्या,ठेके से शराब खरीदने के बाद भिड़े युवक, फायरिंग में 23 वर्षीय आदि राणा की गई जान!

रुड़की:- भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र की प्रताप कॉलोनी में गुरुवार देर रात शराब पीने के बाद हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। कहासुनी के दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से 23 वर्षीय युवक आदि राणा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और आसपास के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार, प्रताप कॉलोनी निवासी आदि राणा का कुछ युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बताया गया कि युवक देर रात ठेके से शराब खरीदकर लाए थे। शराब पीने के बाद किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और एक पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई। गोली आदि राणा को जा लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी देहात अभय सिंह ने बताया कि शराब पीने के बाद युवकों के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान फायरिंग में एक युवक की मौत हुई है। वारदात में शामिल युवकों की तलाश की जा रही है। हत्या के पीछे की वजह और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

Roorkee Aapki Aawaj
Get In Touch

Editor in Chief - Deepak Sharma

Roorkee

+91-9058443569

news@roorkeeaapkiaawaj.in

Follow Us

© Roorkee Aapki Aawaj. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies