logo


News

रात में पार्षद के घर पहुंचा युवक, घंटी बजाकर बरसाई गालियां,खुद ही मोबाइल कैमरे में कैद किया पूरा मामला, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल!

रुड़की:- रात का सन्नाटा और पार्षद के घर की घंटी...दरवाजे के सामने खड़ा था एक युवक। आरोप है कि युवक ने नगर निगम रुड़की के एक पार्षद के घर बाहर गाली-गलौज शुरू कर दी। हैरानी की बात यह रही कि युवक ने खुद ही इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया। करीब एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

वायरल वीडियो में युवक रात के समय पार्षद के घर के बाहर पहुंचता दिखाई दे रहा है। युवक घर की घंटी बजाता है और इसके बाद पार्षद को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करता सुनाई दे रहा है। वीडियो में युवक की आवाज और उसका पूरा व्यवहार रिकॉर्ड हुआ है। बताया जा रहा है कि युवक ने यह वीडियो खुद बनाया था। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। स्थानीय लोगों के बीच भी घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस वायरल वीडियो और उससे जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।
वीडियो वायरल हुआ तो बदला रुख,पार्षद से मांगी माफी

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद युवक का रुख भी बदल गया। बताया जा रहा है कि युवक ने पार्षद से संपर्क कर अपने किए पर माफी मांगी। युवक ने पार्षद से माफी मांगते हुए घटना को लेकर खेद जताया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि युवक पार्षद के घर क्यों पहुंचा था और उसके द्वारा लगाए गए आरोप या गाली-गलौज के पीछे क्या वजह थी। पुलिस वीडियो की सत्यता और घटना के पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Roorkee Aapki Aawaj
Get In Touch

Editor in Chief - Deepak Sharma

Roorkee

+91-9058443569

news@roorkeeaapkiaawaj.in

Follow Us

© Roorkee Aapki Aawaj. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies