logo


News

नगला सालारू में दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 25 से 30 राउंड चलने का अंदेशा कभी थे दोस्त, अब आपसी विवाद में आमने-सामने आये दोनो पक्ष,पुलिस जांच मे जुटी!

रुड़की:- मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नगला सालारू गांव में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद फायरिंग की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामले में एक पक्ष मुकुल और दूसरा पक्ष गुरजीत का बताया जा रहा है। दोनों पक्षों के बीच पहले दोस्ती होने की बात सामने आई है, लेकिन किसी आपसी विवाद के चलते दोनों के बीच तनाव बढ़ गया। घटना के दौरान करीब 25 से 30 राउंड फायरिंग होने का अंदेशा जताया जा रहा है। हालांकि, फायरिंग में इस्तेमाल किए गए हथियारों और गोलियां चलने की वास्तविक संख्या की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार, नगला सालारू गांव में मुकुल और गुरजीत पक्ष के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष पहले एक-दूसरे के दोस्त थे, लेकिन आपसी विवाद के चलते उनके बीच तनातनी बढ़ गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच फायरिंग होने की बात सामने आई। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। फायरिंग की सूचना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, विवाद की असल वजह क्या थी और घटनाक्रम के दौरान कितने लोग मौजूद थे, इसकी जानकारी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। एसपी देहात अभय सिंह के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच आपसी कहासुनी को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद फायरिंग होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस को घटना से जुड़ी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। जांच के आधार पर ही विवाद की वजह, फायरिंग में शामिल लोगों और घटना की वास्तविक स्थिति का पता चल सकेगा। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मौके पर कितने राउंड फायरिंग हुई और घटना में किन लोगों की भूमिका रही। मामले में जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी!

Roorkee Aapki Aawaj
Get In Touch

Editor in Chief - Deepak Sharma

Roorkee

+91-9058443569

news@roorkeeaapkiaawaj.in

Follow Us

© Roorkee Aapki Aawaj. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies