logo


News

आखिरकार खुलकर सामने आ ही गई खानपुर विधायक उमेश कुमार के इस्तीफे के पीछे की पूरी कहानी!राकेश टिकैत का बड़ा बयान आया सामने

आखिरकार खुलकर सामने आ ही गई खानपुर विधायक उमेश कुमार के इस्तीफे के पीछे की पूरी कहानी!

किसान नेता राकेश टिकैत ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उनकी विधायक उमेश कुमार से बातचीत हुई थी और उन्होंने किसानों के मुद्दों पर विधानसभा से इस्तीफा देने की बात कही थी। इकबालपुर शुगर मिल के वर्षों से लंबित गन्ना भुगतान से लेकर किसानों की तमाम गंभीर समस्याओं को लेकर दिए गए इस्तीफे पर राकेश टिकैत ने आज उमेश कुमार का धन्यवाद भी किया। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसानों के हित में अन्य विधायक भी इस्तीफा देते हैं, तो उनका भी स्वागत किया जाएगा। इस बयान के बाद उमेश कुमार के इस्तीफे को लेकर उठ रहे सवालों पर एक महत्वपूर्ण बात सामने आई है। उमेश कुमार लगातार कह रहे थे कि उन्होंने किसानों की आवाज उठाने के लिए सदन से इस्तीफा दिया है। अब किसान नेता राकेश टिकैत के बयान ने भी उनकी बताई वजह की पुष्टि की है। अब सवाल यह है कि किसानों के मुद्दों पर बाकी जनप्रतिनिधि क्या रुख अपनाएंगे?

Roorkee Aapki Aawaj
Get In Touch

Editor in Chief - Deepak Sharma

Roorkee

+91-9058443569

news@roorkeeaapkiaawaj.in

Follow Us

© Roorkee Aapki Aawaj. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies