रुड़की:- दिवाली का त्योहार बीत गया, घरों में मिठाइयों के डिब्बे भी खुल गए और मेहमानों की आवाजाही भी लगभग थम गई, लेकिन कुछ लोगों का दिवाली का उत्साह अभी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हरिद्वार में तैनात एक साहब इन दिनों कुछ ऐसी ही वजह से चर्चा में हैं। उनकी चर्चा विभागीय गलियारों से निकलकर रुड़की और हरिद्वार तक पहुंच गई है।
चर्चा है कि साहब की तैनाती भले ही हरिद्वार में हो, लेकिन दिवाली से अब तक उनका रुड़की आना-जाना कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि साहब रोजाना रुड़की की दौड़ लगा रहे हैं। उनकी इस दौड़ का मकसद कोई सरकारी कामकाज या विभागीय बैठक नहीं, बल्कि दिवाली की मिठाई के डिब्बे जुटाना बताया जा रहा है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि साहब को किसी नेता जी की ओर से बाकायदा मिठाई लेने का निमंत्रण नहीं मिल रहा है। इसके बावजूद वे खुद ही नेताओ के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंच रहे हैं। अब इसे दिवाली की शुभकामनाएं देने का नया तरीका कहें या त्योहार की मिठास बरकरार रखने की कोशिश, यह तो साहब ही बेहतर बता सकते हैं।
नेताजी भी हैरान, साहब की दिवाली अभी बाकी!
शहर में इस बात को लेकर भी चटखारे लिए जा रहे हैं कि जब आम लोग दिवाली की मिठाई बांटने का सिलसिला पूरा कर चुके हैं, तब साहब की मिठाई जुटाने की मुहिम आखिर किस सूची के तहत चल रही है। विभाग में भी उनकी इस कथित सक्रियता को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। अब सवाल यह है कि हरिद्वार में तैनाती के बावजूद रुड़की के नेताओ के दरबार में इतनी नियमित हाजिरी लगाने की वजह क्या है? आखिर दिवाली की रेबड़ी का ऐसा कौन सा आकर्षण है, जो साहब को रोजाना हरिद्वार से रुड़की खींच ला रहा है। फिलहाल साहब की यह कथित मिठाई मुहिम चर्चा का विषय बनी हुई है।
© Roorkee Aapki Aawaj. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies