रुड़की:- आज महानगर कांग्रेस अध्यक्ष रुड़की के कैंप कार्यालय पर यूथ कांग्रेस के नव - निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान समारोह में पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने युवाओं को पार्टी का भविष्य बताया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी के कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस रुड़की महानगर के अध्यक्ष ओवेश अंसारी, जिला उपाध्यक्ष ग्रामीण आशीष चौधरी, जिला उपाध्यक्ष रुड़की उज्जवल पंडित, शौर्य प्रताप, विधानसभा अध्यक्ष कलियर मुंतजिर, दानिश मुखिया झबरेडा, अनस नगर अध्यक्ष झबरेडा, सैफ अली भगवानपुर जिला महामंत्री, परवेज आलम, हार्दिक त्यागी व नगर अध्यक्ष शोएब मलिक का स्वागत किया गया, इसके साथ ही उनकी कार्यकारिणी का भी माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। इस दौरान राजेंद्र चौधरी ने कहा कि किसी भी देश का भविष्य युवा होते हैं और पार्टी में जब युवा जी तोड़ मेहनत करते हैं, तो पार्टी निखर कर सामने आती है और उसकी छवि अलग नजर आती है। उन्होंने युवाओं को कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए कहा। सचिन गुप्ता ने कहा कि यूथ कांग्रेस के चुनाव में हुए कंपटीशन में जिन युवाओं ने बाजी मारी, वह वास्तव में मेहनत और कर्मठ व्यक्तित्व के युवा है, क्योंकि उन्होंने बेहद ही कठिन परिस्थितियों में इस जीत को अपने पाले में लाने का काम किया। क़ाज़ी सादात मसूद ने कहा कि "जिस और जवानी चलती है, उस और जमाना चलता है" के नारे के साथ युवाओं से पार्टी के लिए दिन रात खड़े रहकर काम करने तथा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया। वहीं युवा पदाधिकारियों ने भी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, महानगर अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष व अन्य वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद लेकर आगे बढ़ने का आश्वासन दिया और कहा कि चुनाव में पार्टी को उत्तराखंड में सत्ता में लाया जाएगा। इसके लिए जी - तोड़ मेहनत की जाएगी। कहा की युवाओं की टीम को भी और ज्यादा मजबूत किया जाएगा और उन्हें पार्टी की रीति नीति, संस्कृति, समाजसेवा के उद्देश्य आदि से भी रूबरू कराया जाएगा। इस मौके पर सभी का माल्यार्पण कर शॉल ओढ़ाकर स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन इंजीनियर वैभव सैनी ने किया। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट, पूर्व राज्यमंत्री राव शेर मोहम्मद, क़ाज़ी सादात मसूद, सचिन गुप्ता, पूर्व मेंयर गौरव गोयल, श्रीमती उदय जैन रिजवान अहमद, पूर्व अध्यक्ष कलीम खान, वरिष्ठ नेता सुभाष सैनी, हरविंदर सिंह, पूर्व पार्षद संजय गुड्डू, मोहित त्यागी, वैभव सैनी, अश्विनी छाबड़ा, सुशील कश्यप, तमरेज़ प्रधान, पार्षद फजलुर रहमान, गुलशनव्वर, रईस अहमद, पंकज सोनकर, मेला राम प्रजापति, रवि दत्त सैनी, ओमवीर सिंह मलिक, नावेद मलिक, गुल्लू खान, भूषण त्यागी, शिवम चौधरी झबरेड़ा, जाकिर हुसैन, शमशेर अली, मिंटू कुमार, अमित मलिक, उम्मेद गाजी, मकसूद हसन शिराज, नवीन जैन, उत्कर्ष त्यागी, सुधीर चौधरी, मोनिस, आदिल, मेहरुद्दीन, सादिक, वैभव धीमान, हारून जुनैद, ताबिश, तुषार गोयल, अरमान अली, अनस कुरैशी, अब्दुल बासित शामिल रहे।
© Roorkee Aapki Aawaj. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies