रुड़की:- दिल्ली देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेसवे का कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा विधिवत रुप से शुभारंभ किया गया।इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से देहरादून से दिल्ली का सफर,जो पहले 5 से 6 घंटे में तय होता था,अब मात्र ढाई से तीन घंटे में पूरा किया जा सकेगा।हालांकि इस सुविधा के साथ आम जनता पर आर्थिक बोझ भी बढ़ने वाला है। इस एक्सप्रेसवे पर ₹675 से लेकर ₹1010 तक अनुमानित टोल टैक्स वसूले जाने की संभावना जताई जा रही है। देहरादून के डाट काली मंदिर क्षेत्र से लेकर दिल्ली के अक्षरधाम तक लगभग चार टोल प्लाजा पड़ेंगे, जिनका सीधा भार आम नागरिकों पर पड़ेगा।जहां एक ओर भाजपा सरकार इस एक्सप्रेसवे को आगामी चुनावों में अपनी बड़ी उपलब्धि के रूप में पेश करने की तैयारी में है, वहीं दूसरी ओर विपक्ष ने इस मुद्दे पर सरकार पर तीखा हमला बोला है। विपक्ष का कहना है कि सरकार द्वारा बनाए गए इस एक्सप्रेसवे पर लगने वाले भारी टोल प्लाजा लोगों की जेब पर सीधा डाका डालेंगे, जिससे आम आदमी का बजट बुरी तरह प्रभावित होगा।
विपक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि एक तरफ जनता से सड़क पर चलने के लिए भारी भरकम टोल टैक्स वसूला जाएगा, वहीं दूसरी ओर जनता के ही करोड़ों रुपये सरकारी प्रचार में खर्च कर दिये है
© Roorkee Aapki Aawaj. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies