logo


News

रुड़की में दरोगा के पुत्र सिद्धार्थ ने परिवार का बढ़ाया मान,ग्रीनवे स्कूल के सिद्धार्थ ने सीबीएसई बोर्ड में 93% अंक प्राप्त कर स्कूल और परिवार का मान बढ़ाया

रुड़की:- नगर से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जहां यातायात पुलिस के दरोगा प्रवीण कुमार निवासी गंगोत्रीपुरम निवासी हरिद्वार रोड रुड़की के पुत्र सिद्धार्थ ने अपनी मेहनत और लगन से परिवार और स्कूल का नाम रोशन किया है। प्रवीण कुमार 2001 में उत्तराखंड पुलिस में भर्ती हुए थे और तब से अपनी सेवाएं ईमानदारी और निष्ठा के साथ दे रहे हैं। अब उनके बेटे सिद्धार्थ ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उनके संघर्ष और मूल्यों को सार्थक साबित किया है।

छात्र सिद्धार्थ ने बताया कि पिछले कई वर्षों से ग्रीनवे स्कूल में अध्ययन कर रहे हैं। उन्होंने कक्षा 3 से ही इस विद्यालय में अपनी पढ़ाई शुरू की थी और निरंतर मेहनत के बल पर आगे बढ़ते रहे। हाल ही में घोषित सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम में उन्होंने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है, उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में खुशी का माहौल है, बल्कि स्कूल और शिक्षकों को भी उन पर गर्व है। उन्होंने बताया कि पिता की तरह वह भी समाज और देश सेवा करना चाहते है।

Roorkee Aapki Aawaj
Get In Touch

Editor in Chief - Deepak Sharma

Roorkee

+91-9058443569

news@roorkeeaapkiaawaj.in

Follow Us

© Roorkee Aapki Aawaj. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies