logo


News

12 घंटे में हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार:- हरिद्वार को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। त्वरित कार्रवाई से शहर में फैली दहशत पर काबू पाया गया।

दिनांक 17 मई 2026 की रात्रि सिटी कंट्रोल रूम के डायल 112 पर एक अज्ञात कॉलर ने आगामी चार दिनों के भीतर हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी दी। कॉल के दौरान कॉलर ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए देश व राज्य के शीर्ष पदाधिकारियों के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं।

मामले में थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0-250/2026 धारा 351(3), 351(4), 352, 353(3) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर धमकी देने वाले मोबाइल नंबर को ट्रेस किया।

जांच में आरोपी की पहचान सोहन सिंह रावत (30 वर्ष), पुत्र मदन सिंह रावत, निवासी ग्राम पाटा, थाना यमकेश्वर, जिला पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई। पुलिस ने उसे रोडीबेलवाला क्षेत्र से हिरासत में लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अत्यधिक शराब के नशे में कॉल करने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

नाम-पता आरोपी:

सोहन सिंह रावत, पुत्र मदन सिंह रावत

निवासी: ग्राम पाटा, थाना यमकेश्वर, जिला पौड़ी गढ़वाल

उम्र: 30 वर्ष

बरामदगी:

घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन

Roorkee Aapki Aawaj
Get In Touch

Editor in Chief - Deepak Sharma

Roorkee

+91-9058443569

news@roorkeeaapkiaawaj.in

Follow Us

© Roorkee Aapki Aawaj. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies