logo


News

भीषण गर्मी में जनता को राहत: रोटरी क्लब रुड़की सेंट्रल ने तहसील परिसर में लगवाया वाटर कूलर

रुड़की:- भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब रुड़की सेंट्रल द्वारा तहसील परिसर, रुड़की में जनसेवा के अंतर्गत वाटर कूलर लगवाया गया। वाटर कूलर का लोकार्पण डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. रवि प्रकाश के कर-कमलों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने रोटरी क्लब रुड़की सेंट्रल के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में शुद्ध और ठंडे पेयजल की सुविधा तहसील आने वाले सैकड़ों वादकारियों, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।यह परियोजना क्वांटम प्रोजेक्ट इन्फ्रा प्रा. लि. के सीएसआर सहयोग से पूरी की गई। परियोजना को प्रोजेक्ट चेयरमैन रो. अचल मित्तल एवं समन्वयक रो. सतीश गर्ग के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।क्लब सचिव रो. देवेश भीमसरिया ने बताया कि रोटरी क्लब निरंतर जनहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता आ रहा है और उन्होंने इस सहयोग के लिए क्वांटम प्रोजेक्ट इन्फ्रा प्रा. लि. का आभार व्यक्त किया।वहीं रुड़की एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष एड. मुकेश त्यागी एवं सचिव एड. पंकज कुमार ने तहसील परिसर में वाटर कूलर लगवाए जाने पर रोटरी क्लब का धन्यवाद किया।कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष आदर्श कपानिया, कोषाध्यक्ष रो. दीपक शर्मा, रो. डॉ. अजय भार्गव (ए.जी.), रो. रमेश रावल, रो. मुजीब मलिक, रो. अनिल चड्ढा, रो. दीपक अग्रवाल, रो. सुमित अग्रवाल, बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन एड. सुखपाल सिंह, एड. रुचिन गर्ग, एड. अनित सिंह सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन सदस्य एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Roorkee Aapki Aawaj
Get In Touch

Editor in Chief - Deepak Sharma

Roorkee

+91-9058443569

news@roorkeeaapkiaawaj.in

Follow Us

© Roorkee Aapki Aawaj. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies