logo


News

जेल से ज़मानत पर चीनू पंडित की रिहाई,जेल के बाहर कड़ी सुरक्षा, पूर्व में हुए गैंगवार हमले को देखते हुए गंगनहर पुलिस अलर्ट!

रुड़की:- आज कोतवाली गंगनहर क्षेत्रांतर्गत स्थित उप जिला कारागार रुड़की से अभियुक्त विनीत शर्मा उर्फ चीनू पंडित,पुत्र सुदेश शर्मा, निवासी पश्चिमी अंबर तालाब, कोतवाली गंगनहर, रुड़की को जमानत पर रिहा किया गया।

जानकारी के अनुसार अभियुक्त मुकदमा अपराध संख्या 115/16 (धारा 304/34 भादवि एवं 5/27/1 आर्म्स एक्ट), थाना गंगनहर में ADJ कोर्ट प्रथम रुड़की द्वारा तथा मुकदमा अपराध संख्या 597/20 (धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट), थाना गंगनहर में स्पेशल जज गैंगस्टर कोर्ट हरिद्वार द्वारा जमानत पर रिहा किया गया है।रिहाई के समय किसी भी घटना की आशंका को देखते हुए उप जिला कारागार रुड़की के बाहर गंगनहर कोतवाली पुलिस बल को तैनात रखा गया। पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया और आसपास के क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई।उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी चीनू पंडित की रिहाई के समय उस पर और उसके साथियों पर जानलेवा हमला किया गया था, जिसमें उसके तीन साथियों की मौत हो गई थी, जबकि चीनू पंडित बाल–बाल बच गया था। इसी पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए इस बार सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

Roorkee Aapki Aawaj
Get In Touch

Editor in Chief - Deepak Sharma

Roorkee

+91-9058443569

news@roorkeeaapkiaawaj.in

Follow Us

© Roorkee Aapki Aawaj. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies