रुड़की:-रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 की प्रथम महिला रो. (सीए) शालिनी प्रकाश एवं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन रवि प्रकाश का रोटरी क्लब रुड़की सेंट्रल का आधिकारिक दौरा रो. पी. के. गुप्ता की अध्यक्षता में अत्यंत उत्साह, गरिमा एवं सेवा भावना के साथ संपन्न हुआ। होटल सेंटर पॉइंट, रुड़की में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान रोटरी के सेवा मूल्यों, नेतृत्व विकास तथा समाजहित में किए जा रहे कार्यों पर सार्थक चर्चा की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब संरक्षक रो. विजय कुमार के आशीर्वचनों से हुआ। इसके पश्चात क्लब सचिव रो. देवेश भीमसरिया ने क्लब की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। वहीं रो. रजत अग्रवाल ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का प्रेरणादायक जीवन परिचय प्रस्तुत करते हुए रोटरी जगत में उनके उल्लेखनीय योगदान पर प्रकाश डाला।अपने उद्बोधन में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश ने कहा कि रोटरी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का वैश्विक अभियान है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में रोटरी क्लब रुड़की सेंट्रल द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना ही रोटरी का मूल उद्देश्य है। उन्होंने सदस्यों से नवाचार, समर्पण और सशक्त नेतृत्व के साथ सेवा कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया।क्लब अध्यक्ष रोटेरियन आदर्श कपानिया ने स्वागत भाषण में कहा कि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का यह दौरा क्लब के लिए प्रेरणा, मार्गदर्शन और नई ऊर्जा का स्रोत है। उनके मार्गदर्शन से क्लब अपनी सेवा परियोजनाओं को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक स्वरूप देने के लिए प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने विशेष आकर्षण जोड़ा। बच्चों एरिका एवं अध्या द्वारा प्रस्तुत रंगारंग नृत्य तथा गरिमा चड्ढा एवं रो. अनिल चड्ढा द्वारा प्रस्तुत मधुर गीतों ने सभागार को संगीतमय बना दिया, जिसकी सभी ने मुक्त कंठ से सराहना की।कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. साक्षी भीमसरिया एवं ईशा कपानिया ने किया, जबकि अंत में क्लब सचिव रो. देवेश भीमसरिया ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर रो. अचल मित्तल, रो. दिनेश पवार, दीपक अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, शुभम जिंदल, रो. रमेश रावल, रो. पंकज पाण्डे, रो. विकास गर्ग, पायल अग्रवाल, सीए सारिका अग्रवाल, वंदना मित्तल, इंदु रावल, रमा गुप्ता, नीलम गर्ग, मेघा अग्रवाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।यह आयोजन रोटरी के सेवा, मित्रता एवं नेतृत्व के मूल्यों को सशक्त रूप से प्रदर्शित करने वाला एक यादगार अवसर सिद्ध हुआ।
© Roorkee Aapki Aawaj. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies