logo


News

मंत्री भरत सिंह चौधरी ने ग्राम विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर रुड़की निवासी विनय शर्मा को प्रतिनिधि किया नियुक्त!

रुड़की:- उत्तराखंड सरकार के ग्राम विकास, लघु एवं मध्यम उद्योग, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री भरत सिंह चौधरी द्वारा ग्राम विकास विभाग की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर एक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। इस संबंध में वरिष्ठ निजी सचिव अनिल नेगी द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।जारी पत्र के अनुसार, रुड़की के गणपति विहार निवासी श्री विनय शर्मा पुत्र श्री प्रवीण शर्मा को मंत्री का प्रतिनिधि नामित किया गया है। वे ग्राम विकास विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, निगरानी एवं समन्वय में सहयोग करेंगे।इस नियुक्ति की जानकारी मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार, खंड विकास अधिकारी रुड़की सहित संबंधित अधिकारियों को भी दे दी गई है। पत्र में यह भी अनुरोध किया गया है कि प्रतिनिधि को आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए, ताकि विभागीय योजनाओं का लाभ समय पर जनता तक पहुंच सके। विनय शर्मा के प्रतिनिधि बनने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर है!

Roorkee Aapki Aawaj
Get In Touch

Editor in Chief - Deepak Sharma

Roorkee

+91-9058443569

news@roorkeeaapkiaawaj.in

Follow Us

© Roorkee Aapki Aawaj. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies