रुड़की:- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय (रामनगर) परिसर में समर्पण जन कल्याण संगठन ट्रस्ट द्वारा वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा तथा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष नरेश यादव ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उनके पूर्ण विकसित होने तक नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाएगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार का नहीं, बल्कि समाज के हर नागरिक का दायित्व है। आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर बनेगा। वहीं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट ने नागरिकों से शहर को स्वच्छ रखने तथा पॉलिथीन के पूर्ण बहिष्कार की अपील की।
कार्यक्रम में तहसीलदार अवस्थी, पर्यावरण प्रभारी आर्य संदीप यादव, एडवोकेट अरुण कोहली, मंत्री प्रदीप गोयल, संजय अरोड़ा, मुकेश धीमन, दिनेश शर्मा, एई अभय प्रताप सिंह, पार्षद राकेश गर्ग सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, अधिवक्ता, पार्षद एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
© Roorkee Aapki Aawaj. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies