रुड़की:- हरिद्वार–रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) को नया सचिव मिल गया है। उत्तराखंड शासन द्वारा जारी आदेश के तहत पीसीएस अधिकारी प्रत्यूष सिंह को HRDA का सचिव नियुक्त किया गया है। उनके पदभार ग्रहण करने के बाद प्राधिकरण के प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।प्रत्यूष सिंह एक अनुभवी और जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले अधिकारी माने जाते हैं। वे इससे पूर्व हरिद्वार तथा रुड़की में उप जिलाधिकारी (SDM) के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। SDM रहते हुए उन्होंने कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक समन्वय और जनसमस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाई थी, जिससे उन्हें क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियों का अच्छा अनुभव है।प्रशासनिक जानकारों का मानना है कि प्रत्यूष सिंह की नियुक्ति से HRDA के विकास कार्यों, योजनाओं के क्रियान्वयन और लंबित मामलों के निस्तारण में गति आएगी। स्थानीय स्तर पर भी इस नियुक्ति को सकारात्मक रूप में देखा जा रहा है।बताया जा रहा है कि नए सचिव शीघ्र ही विकास प्राधिकरण की प्रमुख योजनाओं और परियोजनाओं की समीक्षा कर आगे की कार्ययोजना तैयार करेंगे।
© Roorkee Aapki Aawaj. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies