रुड़की:- उत्तराखंड शासन ने जनपद हरिद्वार के रुड़की निवासी दिनेश कुमार कौशिक को प्रदेश स्तरीय गन्ना विकास सलाहकार समिति में सदस्य के पद पर नामित किया है। इस संबंध में गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग द्वारा 05 जून 2026 को शासनादेश जारी किया गया।
जारी कार्यालय ज्ञाप के अनुसार, दिनेश कुमार कौशिक को पदभार ग्रहण करने की तिथि से सदस्य के रूप में कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है। समिति के सदस्य के रूप में उनके कार्य, दायित्व, अधिकार एवं सेवा अवधि से संबंधित शर्तें पृथक से विभागीय आदेशों के माध्यम से निर्धारित की जाएंगी।
उल्लेखनीय है कि दिनेश कुमार कौशिक इससे पूर्व नगर पालिका चेयरमैन रुड़की में रह चुके हैं और उनके अनुभव को देखते हुए शासन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनके नामांकन से प्रदेश में गन्ना किसानों और चीनी उद्योग से जुड़े विकास कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही वही दिनेश कौशिक के समर्थकों में भारी खुशी की लहर है!
© Roorkee Aapki Aawaj. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies