रुड़की:- पनियाला रोड, सुभाष नगर, राजेंद्र नगर और शास्त्री नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में आज दोपहर करीब 3:00 बजे से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। घंटों बीत जाने के बाद भी बिजली बहाल न होने से लोगों के घरों में अंधेरा पसरा हुआ है। भीषण गर्मी के चलते इनवर्टर भी जवाब दे चुके हैं,जिससे छोटे बच्चे और बुजुर्ग सबसे अधिक परेशान हैं।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि गर्मी में बिजली न होने से हालात बद से बदतर हो गए हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं और पनियाला रोड स्थित बिजली घर पर मौजूद कर्मचारियों से भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है।
भारी रोस्टिंग और लंबी कटौती के चलते क्षेत्र में हाहाकार की स्थिति बन गई है। नाराज लोगों में बिजली विभाग के प्रति भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों ने जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
प्रभावित क्षेत्र:
पनियाला रोड
सुभाष नगर
राजेंद्र नगर
शास्त्री
© Roorkee Aapki Aawaj. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies