logo


News

लापता फौजी का शव चार दिन बाद रुड़की के आसफनगर झाल से बरामद,करीब चार दिन पूर्व संदिग्ध हालत में लापता हुए थे फौजी!

रुड़की:- चार दिन से लापता चल रहे सेना के जवान का शव आसफनगर झाल से बरामद हुआ है। फौजी का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस के अनुसार, मोहनपुरा, रुड़की निवासी अनूप नेगी (37) सेना में तैनात थे। उनकी वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के डलहौजी में तैनाती थी और कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आए थे। जानकारी के अनुसार, चार दिन पहले अनूप नेगी के लापता होने पर उनकी पत्नी ने सिविल लाइंस कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान तीन दिन पहले उनकी स्कूटी कलियर क्षेत्र में लावारिस हालत में मिली थी, जिसे कलियर कोतवाली में लावारिस वाहन के रूप में दर्ज किया गया था। शुक्रवार की शाम आसफनगर झाल के पास गंगनहर में शव पड़े होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान शव की पहचान लापता फौजी अनूप नेगी के रूप में हुई। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। उधर, पुलिस परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह जानकारी जुटाई जा रही है कि अनूप नेगी कलियर क्षेत्र तक कैसे पहुंचे थे और उनके साथ कोई अन्य व्यक्ति मौजूद था या नहीं। मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस कलियर और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

Roorkee Aapki Aawaj
Get In Touch

Editor in Chief - Deepak Sharma

Roorkee

+91-9058443569

news@roorkeeaapkiaawaj.in

Follow Us

© Roorkee Aapki Aawaj. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies