रुड़की:-नहर किनारा स्थित प्रेस क्लब भवन पर प्रेस क्लब रुड़की समिति (रजिस्टर्ड) द्वारा 76वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जो प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक मिश्रा द्वारा किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित पत्रकारों एवं सदस्यों ने राष्ट्रगान गाकर देश के संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। पत्रकार समाज और लोकतंत्र के बीच सेतु का कार्य करते हैं और निष्पक्ष व निर्भीक पत्रकारिता ही सशक्त लोकतंत्र की पहचान है।
कार्यक्रम में प्रेस क्लब महासचिव अश्वनी उपाध्याय, उपाध्यक्ष रियाज कुरैशी, सचिव नितिन कुमार, कोषाध्यक्ष विनीत त्यागी, निदेशक दीपक अरोड़ा सहित दीपक शर्मा, बबलू सैनी, सुभाष सक्सेना, अनिल सैनी, योगराज पाल, अमित सैनी, राहुल सक्सेना, मिक्की जैदी, तोशिंदर पाल, विकास भाटिया, साजिद, शानू सिंघल आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन आपसी शुभकामनाओं और मिष्ठान वितरण के साथ किया गया।
© Roorkee Aapki Aawaj. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies