logo


News

114 एनसीसी कैडेट्स ने निकाली हर घर तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा रुड़की!

रुड़की:- आनन्द स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मन्दिर, रुड़की के एनसीसी कैडेट्स ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभक्ति से ओतप्रोत तिरंगा मार्च निकाला। 84 उत्तराखण्ड वाहिनी एनसीसी के कमान अधिकारी के दिशा-निर्देशों में विद्यालय के 114 कैडेट्स ने कदमताल करते हुए मार्च में प्रतिभाग किया। भारत माता की जय और “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” के गगनभेदी उद्घोष से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरदीप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। यात्रा विद्यालय परिसर से शुरू होकर ग्रीन पार्क कॉलोनी, निशु हेरिटेज, दिल्ली रोड, आकाशदीप, आसफनगर सहित विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए वापस विद्यालय परिसर में सम्पन्न हुई। इस दौरान कैडेट्स ने “हर घर तिरंगा” पोर्टल पर भारतीय ध्वज के साथ अपनी सेल्फी भी अपलोड की। 84 उत्तराखण्ड वाहिनी एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल जगदीश अलमीया ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद रखते हुए युवाओं में एकता, अखंडता, जागरूकता और देशभक्ति की भावना विकसित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि चरित्र, संस्कृति, बौद्धिक क्षमता और संस्कारों से परिपूर्ण शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थी देश को सर्वोच्च शिखर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। प्रधानाचार्य अमरदीप सिंह ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों के बलिदान को सदैव याद रखना चाहिए। युवा पीढ़ी को आजादी के संघर्ष और लोकतंत्र की समझ के साथ देश की उन्नति में अपना योगदान देने के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य मोहन सिंह मटियानी, भवन प्रभारी जसवीर सिंह पुंडीर, आनन्द कुमार, कैप्टन विशाल शर्मा, सेकेंड ऑफिसर नीरज नौटियाल सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे।

Roorkee Aapki Aawaj
Get In Touch

Editor in Chief - Deepak Sharma

Roorkee

+91-9058443569

news@roorkeeaapkiaawaj.in

Follow Us

© Roorkee Aapki Aawaj. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies