logo


News

उत्तर प्रदेश और हरिद्वार की खाक छानी,आखिरकार पांच दिन बाद परिवार को मिल गया पुत्र,कावड़ लेने हरिद्वार आया युवक हुआ था लापता!

रुड़की:- कांवड़ लेने हरिद्वार आया 25 वर्षीय युवक लापता होने के बाद जीआरपी पुलिस टीम ने उसे सकुशल ढूंढकर परिजनों के संरक्षण में दे दिया। युवक के मिलने पर परिजनों ने जीआरपी टीम का आभार जताया। ग्राम भावा, थाना कपूरपुर, जनपद हापुड़ निवासी राजकुमार ने 12 अगस्त को चौकी जीआरपी रुड़की में सूचना दी थी कि उनका पुत्र शिवम तेवतिया पांच अगस्त को कांवड़ लेने हरिद्वार आया था। आठ अगस्त को शिवम ने फोन कर परिजनों को बताया था कि वह रुड़की रेलवे स्टेशन पर है और मेरठ जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहा है। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। सूचना मिलते ही उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जीआरपी ने युवक की तलाश के लिए टीम गठित की। पुलिस टीम ने रुड़की, हरिद्वार, कलियर, भगवानपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और टपरी रेलवे स्टेशन समेत विभिन्न क्षेत्रों में तलाश की। साथ ही रेलवे स्टेशन और अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। पुलिस के अथक प्रयासों के बाद 13 अगस्त को शिवम को हरिद्वार स्थित बैरागी कैंप के पास से सकुशल ढूंढ लिया गया। इसके बाद परिजनों को चौकी बुलाकर युवक को उनकी सुपुर्दगी में दिया तलाश अभियान में सुशील कुमार तिवारी, गिरीश चंद्र उनियाल, चंद्रकिरण, जाहुल हसन मिर्जा, आशीष कुमार और जितेंद्र कुमार शामिल रहे।

Roorkee Aapki Aawaj
Get In Touch

Editor in Chief - Deepak Sharma

Roorkee

+91-9058443569

news@roorkeeaapkiaawaj.in

Follow Us

© Roorkee Aapki Aawaj. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies