logo


News

दुर्गा मंदिर स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा समेत गणमान्य लोगों ने की पूजा अर्चना!

रुड़की:- प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आदर्श कॉलोनी अशोक मार्ग रामनगर स्थित दुर्गा मंदिर समिति का स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया।  इस अवसर पर माता की चौकी रखी गई जिसमें जोत जलाकर बीएसएम शिक्षण संस्थान एवं वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट ममतेश कुमार शर्मा एव  एडवोकेट  रजनीश कुमार शर्मा  ने की और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर  मुख्य अतिथि   कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा वह रुड़की की महापौर श्रीमती अग्रवाल एवं भाजपा उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा ने  माता के मंदिर में आशीर्वाद प्राप्त कर पूजा में हिस्सा लिया। वहीं इस अवसर पर सभी अतिथि गणों को मंदिर की समिति व मंदिर के पूजारी  मनोज सेमवाल द्वारा   उनको स्मृति चिन्ह देकर वह पटका पहनकर सम्मानित किया । इस पूरे कार्यक्रम के संयोजक  मनीष वाल्मीकि पार्षद नगर निगम रुड़की वार्ड नंबर 38 के रहे यहां पर गणमान्य व्यक्ति श्री पी एस अग्रवाल  सुखपाल शर्मा श्री इंद्र लाल , वी पी एस तोमर, राजीव भारद्वाज ,नीरज शांडिल्य, सुशील तोमर, प्रवीण मेहंदी दत्ता, पंकज आदि श्रद्धालुगण मौजूद रहे।

Roorkee Aapki Aawaj
Get In Touch

Editor in Chief - Deepak Sharma

Roorkee

+91-9058443569

news@roorkeeaapkiaawaj.in

Follow Us

© Roorkee Aapki Aawaj. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies